अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने लूट की घटना का चार घंटों के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर चार घंटे में लूट का खुलासा होने पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस का आभार जताया है।
जानकारी के अनुसार विगत दिवस 15 दिसम्बर को बजवाड़ अल्मोड़ा निवासी भूपेन्द्र सिजवाली पुत्र दिवान सिंह सिजवाली ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए कहा कि 13 दिसम्बर की रात को अज्ञात द्वारा उसका रियलमी का मोबाईल फोन और 1500 की नगदी लूट ली गयी। इस मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ धारा 392 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को सौंपी गयी। मामले की जांच करते हुए उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने कड़ी सुरागरसी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में लिप्त जीवन थापा पुत्र विक्रम थापा मूल निवासी नेपाल, हाल निवासी नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा को लूटे गए मोबाईल फोन और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना का खुलासा होने पर कोतवाली प्रभारी अंबी राम ने उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार की पीठ थपथपाई। उधर पीड़ित ने अल्मोड़ा पुलिस का आभार जताया। खुलासा करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल खुशाल राम थे।