अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी प्रदीप कुमार रॉय के आदेशों पर चल रहे अभियान के तहत विगत चार माह में पुलिस ने 36 मामले पंजीकृत कर 41 लोगों की गिरफ्तारी की है। आज मीडिया को जारी एक प्रेस नोट में बताया कि एसएसपी राय के आदेश पर जिलेभर में नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एसओजी व जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।
बताया कि विगत चार माह के भीतर अवैध शराब के मामले में 25 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 12,81,10 रूपए की वसूली के साथ 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं गांजा तस्करी के मामले में 7 मामले दर्ज किए गए और इस मामले में 38,97,45 रूपए बरामद करते हुए 11 लोगों की गिरफ्तारी की गयी। वहीं स्मैक तस्करी के मामले में 4 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें 5,72,700 रूपए बरामद कर 4 लोगों को हिरासत में लिया गया।