अल्मोड़ा। एसएसपी रचिता जुयाल के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस प्रशासन द्वारा स्कूल-कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सल्ट थाना की महिला पुलिसकर्मियों ने जीजीआईसी झड़गांव में महिला सुरक्षा के प्रति अभियान चलाकर स्कूल की छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी और आत्मरक्षा के गुर सिखाये। महिला सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उपस्थित छात्राओं को विस्तारपूर्वक बताया किस प्रकार संकट के समय आप आत्मरक्षा के गुर अपनाकर अपने आप को सुरक्षित कर सकते है। इसके अतिरिक्त महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक कर उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति फीचर व एसओएस बटन की उपयोगिता के बारे में बताकर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।