अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब महिला चीता मोबाईल की टीम तैनात रहेगी। आज नवनियुक्त एसएसपी रचिता जुयाल ने महिला चीता मोबाईल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। एसएसपी जुयाल ने बताया कि नगर के लिए महिला चीता का गठन किया गया है, जो महिलायें अपनी शिकायत को लेकर थाने नही जाना चाहते, वो अपनी समस्याओं को निसंकोच महिला चीता कर्मियों को बता सकें। महिला चीता मोबाईल में नियुक्त महिला कर्मियों को निर्देशित किया गया हैं कि लगातार गश्त में रहेंगी, महिलाओं की शिकायत पर तत्काल उनकी शिकायतों का निवारण करेंगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जनपद के अन्य थानों में भी महिला चीता मोबाईल को नियुक्त किया जायेगा।