अल्मोड़ा। एसएसपी रचिता जुयाल के निर्देशन पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जिलेभर में स्कूल-कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज अल्मोड़ा पुलिस ने विभिन्न स्कूलों व मोहल्लों में महिला सुरक्षा के प्रति अभियान चलाकर छात्राओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी व आत्मरक्षा के गुर सिखाये। महिला सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उपस्थित छात्राओं व महिलाओं को विस्तारपूर्वक बताया किस प्रकार संकट के समय आप आत्मरक्षा के गुर अपनाकर अपने आप को सुरक्षित कर सकते है। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा कानूनों, मानव तस्करी आदि के बारे में जागरुक कर उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति, एसओएस बटन व महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, डायल 112 का उपयोग करने की जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं का गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया।