देहरादून। उत्तराखण्ड में देर शाम एक और बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार देर शाम कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लाॅक के बसड़ा मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गिर गई। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग बड़ाई गांव से क्रिकेट मैच जीतकर लौट रहे थे। तभी बैरुखाल बैंड के पास सड़क पर गिरे पत्थर से बचने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे सड़क की और गिर गई। शाम होने के कारण घटना का पता देर रात चला। रात करीब 10ः30 बजे ग्रामीणों ने 108 से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त ग्राम कंदरयी निवासी सत्यप्रकाश पुत्र हीरा लाल, ग्राम आम डंडा पल्ला रिखणीखाल निवासी रमेश चंद्र पुत्र रति राम के रूप में हुई। वहीं कंदरयी रिखणीखाल निवासी राहुल पुत्र लाल बहादुर, रोहित पुत्र सतीश चंद्र, नितिन पुत्र सतीश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
https://www.youtube.com/watch?v=z2bKy8Tu13I