Monday, March 27, 2023
  • Login
Almora Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
Almora Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

बड़ी खबरः आस्कर में में मची भारत की धूम! पहली बार मिले दो अवार्ड, RRR के Naatu Naatu की जीत

Manoj Kumar by Manoj Kumar
March 13, 2023
in अन्य, देश, मनोरंजन, राष्ट्रीय
बड़ी खबरः आस्कर में में मची भारत की धूम! पहली बार मिले दो अवार्ड,  RRR के Naatu Naatu की जीत
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। 95वें आस्कर अवार्ड सेरेमनी में पहली बार भारत को दो अवार्ड मिले। इस दौरान फिल्म आर. आर. आर. के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता। वहीं द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म बनी। हालांकि डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म आल दैट ब्रीथ्स रेस से बाहर हो गई है। ऑस्कर अवॉर्ड में इन तीन कैटेगरी में भारत को नॉमिनेशन मिला था। ऐसे में ‘नाटू- नाटू’ ऑस्कर जाने वाला पहला ऐसा गाना है जो हिंदी फिल्म का है। इस गाने को जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया, जिसका हुक स्टेप बनाने के लिए कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने 110 मूव्स तैयार किए थे। इस गाने को पहले ही गोल्डन ग्लोब मिल चुका है। यह गोल्डन ग्लोब हासिल करने वाला पहला भारतीय और एशियन गाना भी है। इस गाने के बनने और बनाने वाले लोगों की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है। जिन कंपोजर एमएम कीरवानी को ऑस्कर मिला है, वो कभी असमय मृत्यु के डर से डेढ़ साल तक संन्यासी बनकर रह चुके हैं। इतना ही नहीं, वे बिना मुहूर्त देखे अपनी कार से भी नहीं उतरते। वहीं गाने के स्टेप्स जिन पर दुनियाभर के लोग थिरक रहे हैं, उन्हें बनाने वाले कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित भी सुसाइड करते-करते रुके थे। फिल्म का गाना नाटू नाटू दोस्ती पर बनाया गया है। इस गाने को बनने में पूरे 19 महीने लगे थे। चंद्रबोस ने फिल्म के लिए 20 गाने लिखे थे, लेकिन उन 20 में से नाटू-नाटू को फाइनल किया गया था। गाने का 90% हिस्सा सिर्फ आधे दिन में तैयार हो चुका था, हालांकि इसका 10% बचा हुआ भाग पूरा करने में 19 महीने लगे थे। कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने गाने के स्टेप तैयार किए। फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली को ऐसे स्टेप्स चाहिए थे, जो दो दोस्त साथ में कर सकें, लेकिन स्टेप्स इतने पेचीदा भी न हों कि दूसरे इसे कॉपी न कर सकें। कोरियोग्राफर ने इस गाने का हुक स्टेप करने के लिए 110 मूव्स बनाए थे।

यह भी पढ़ें 👉

बड़ी खबरः बाहुबली अतीक अहमद को लेकर गुजरात के साबरमती जेल से निकला यूपी पुलिस का काफिला! छह गाड़ियां और 45 पुलिसकर्मी, पढ़ें बाहर निकलते ही क्या बोला माफिया

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा में कांग्रेसियों का सत्याग्रह! मोदी सरकार को बताया तानाशाह सरकार, लोकतंत्र को खत्म करने का लगाया आरोप

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पुलिस ने चौक बाजार में चलाया अभियान! महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने महिलाओं को किया जागरूक, दी कानूनी प्रावधानों की जानकारी

ShareSendTweet
Previous Post

रूह कंपाने वाला हादसाः यहां आग में तीन बच्चों के साथ जिंदा जले पति-पत्नी! पलभर में खत्म हुआ पूरा परिवार

Next Post

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड में बजट सत्र शुरू! विपक्ष का जोरदार हंगामा, सदन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी विधायक

ताजा खबरें

  • बड़ी खबरः बाहुबली अतीक अहमद को लेकर गुजरात के साबरमती जेल से निकला यूपी पुलिस का काफिला! छह गाड़ियां और 45 पुलिसकर्मी, पढ़ें बाहर निकलते ही क्या बोला माफिया
  • उत्तराखण्डः अल्मोड़ा में कांग्रेसियों का सत्याग्रह! मोदी सरकार को बताया तानाशाह सरकार, लोकतंत्र को खत्म करने का लगाया आरोप
  • उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पुलिस ने चौक बाजार में चलाया अभियान! महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने महिलाओं को किया जागरूक, दी कानूनी प्रावधानों की जानकारी
  • उत्तराखण्डः नशा तस्करों पर अल्मोड़ा पुलिस की टेड़ी नजर! चौखुटिया में चाय की दुकान पर बिक रही थी शराब, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार
  • प्रियंका की भावुक स्पीचः पिता के जनाजे के पीछे-पीछे मेरा भाई…! भाई राहुल के समर्थन में बहन ने सुनाई 32 साल पुरानी कहानी, देशभर में कांगेस का संकल्प सत्याग्रह

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • व्यंग
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

मनोज कुमार

संपादक

पता : च्याली पोस्ट छानागोलू द्वाराहाट अल्मोड़ा 263645
दूरभाष : +91-9027316898
ई मेल : editoralmoratoday@gmail.com
वेबसाइट : www.almoratoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 almoratoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In