नई दिल्ली। आस्ट्रेलियाई महिला की हत्या के आरोपी राजविंदर सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि राजविंदर सिंह ने 2018 में क्वींसलैंड में ऑस्ट्रलियाई महिला की हत्या की थी। क्वींसलैंड पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी के बदले विभाग द्वारा 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की पेशकश की थी, जो अब तक की सबसे बड़ी पेशकश थी। भारत में ऑस्ट्रेलियाई HC, Barry O’Farrell AO ने शुक्रवार को क्वींसलैंड सरकार द्वारा 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर ( लगभग 531 लाख रुपये) के इनाम की घोषणा का जिक्र किया। यह इनाम 2018 में हुई एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या के संबंध में वांछित राजविंदर सिंह की स्थिति और गिरफ्तारी की जानकारी देने के लिए था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी राजविंदर सिंह को शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने हत्या के आरोपी राजविंदर सिंह को 30 नवंबर 2022 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने क्वीन्सलैंड में 2018 में एक समुद्र तट पर 24 साल की ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या कर भारत भाग जाने वाले भारतीय चिकित्सा सहायक को पकड़ने में मदद के लिए सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। क्वीन्सलैंड पुलिस ने एक प्रेस रिलीज में कहा था कि टोया कॉर्डिंगली अक्टूबर 2018 में केयर्न्स से 40 किलोमीटर दूर वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को घुमा रही थीं, तभी उनकी हत्या कर दी गयी थी। 21 अक्टूबर, 2018 को कॉर्डिंगली के लापता होने की सूचना मिली थी। उसका शव अगली सुबह केयर्न्स के उत्तर में वांगेटी बीच पर पाया गया था।