अल्मोड़ा। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह से ही मतगणना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी। शुरूआती रूझानों की बात करें तो जिले के अधिकांश सीटों पर भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है।
अल्मोड़ा सीट पर भाजपा 170 वोट से आगे चल रही है, जबकि सोमेश्वर में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। वहंी जागेश्वर से भाजपा प्रत्याशी 721 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि द्वाराहाट सीट पर अब संशय बना हुआ है। शुरूआती दौर में यहां भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही थी, लेकिन पल-पल इस सीट पर समीकरण बदल रहे हैं। वहीं सल्ट से भी भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। रानीखेत की बात करें तो यहां कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी पल-पल एक-दूसरे को टक्कर देते दिख रहे हैं।