अल्मोड़ा। अगर आप पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो अभी से तैयारियां शुरू कर लें, क्योंकि बहुत जल्द उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अब शासन ने सिपाहियों के 1521 पद और 197 दरोगाओं की भर्ती की अनुमति दे दी है और बहुत जल्द इसको लेकर विज्ञप्ति जारी हो सकती है।
गौरतलब है कि उत्तराखण्ड पुलिस भर्ती की प्रक्रिया लंबे समय से अधर में लटकी हुई थी। इसको लेकर कई बार विभिन्न संगठनों द्वारा आवाज भी उठाई गयी। अब करीब सात साल बाद उत्तराखंड पुलिस में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इससे पहले सितम्बर माह में पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल भर्ती और दारोगाओं की सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया था, जिसके बाद से ही प्रदेश के युवा भर्ती की तैयारियों में जुटे हुए थे। आज जैसे ही इसको लेकर अनुमति की खबर आई युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।