Saturday, December 9, 2023
  • Login
Almora Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
Almora Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

किस्मत कनेक्शनः लक्ष्मी पूजन पर ग्रह स्थिति से बन रहे हैं पांच राजयोग! लिंक में पढ़ें दीपावली पर क्या कहती है आपकी राशि, ज्योतिष रत्न डॉ. घिल्डियाल की जुबानी

Manoj Kumar by Manoj Kumar
October 22, 2022
in अन्य, अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड, देश, धर्म-कर्म
किस्मत कनेक्शनः लक्ष्मी पूजन पर ग्रह स्थिति से बन रहे हैं पांच राजयोग! लिंक में पढ़ें दीपावली पर क्या कहती है आपकी राशि, ज्योतिष रत्न डॉ. घिल्डियाल की जुबानी
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

कल 24 अक्टूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो कल शाम को 5ः30 बजे से अमावस्या तिथि प्रारंभ हो रही है इसलिए चित्रा नक्षत्र में लक्ष्मी पूजन अत्यंत श्रेष्ठ फलदाई रहेगा। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ज्योतिष वैज्ञानिक आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल के अनुसार 27 वर्ष पूर्व वर्ष 1995 में ऐसी स्थिति बनी थी कि दीपावली के दिन सूर्य ग्रहण था, परंतु उस समय की ग्रह स्थिति और इस समय की ग्रह स्थिति में कुछ अंतर है। साथ ही एक पखवाड़े के अंदर 8 नवंबर को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण देश और दुनिया के लिए चिंताजनक हो सकता है। डॉ. घिल्डियाल बताते हैं कि तुला राशि पर घटित होने वाला यह सूर्य ग्रहण संपूर्ण भारत में दृष्टिगोचर होगा। यद्यपि इस ग्रहण की समय अवधि 7 घंटा 5 मिनट रहेगी, परंतु काशी सहित उत्तर भारत में यह 4ः42 से 5ः22 तक दृष्टिगोचर होगा। उन्होंने बताया कि 12 घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ होने से दीपावली पूजन के तत्काल बाद मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाएंगे, जिन्हें सूर्य ग्रहण मोक्ष के ढाई घंटे बाद खोलने का ही शास्त्रीय विधान है। खगोल विज्ञान के मर्मज्ञ डॉ. घिल्डियाल बताते हैं कि तुला राशि में घटित होने की वजह से यह ग्रहण उस राशि के लोगों के लिए ठीक नहीं है उनको बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है।

आईए जानते हैं किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव।

मेष राशिः इस राशि से सप्तम स्थान पर ग्रहण घटित होने की वजह से दुर्घटना और बीमारी का योग रहेगा। इसलिए सभी लोग बहुत सावधानी से यात्रा करें।

वृष राशिः इस राशि के जातकों के लिए रोग और शत्रु स्थान में ग्रहण घटित हो रहा है, इसलिए रोगों से सावधानी रखें। कोई पुराना रोग उभर सकता है और शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।

मिथुन राशिः इस राशि के जातकों के पंचम भाव में यह ग्रहण घटित होगा, इसलिए आर्थिक निवेश फिलहाल ताल में हानि होने की संभावना रहेगी।

कर्क राशिः इस राशि के लोगों के लिए भी यह ग्रहण हानिकारक है। ग्रहण काल में अपने इष्ट-देवताओं का स्मरण करने से कष्ट दूर होंगे।

सिंह राशिः इस राशि के पराक्रम भाव में ग्रहण घटित होने से पराक्रम में वृद्धि करेगा। सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

कन्या राशिः अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा का नुकसान होने की संभावना है।

तुला राशिः दुर्घटना का योग, बीमारी का योग, धन के अपव्यय की पूरी संभावना है इसलिए बहुत सावधानी पूर्वक रहें।

वृश्चिक राशिः राशि से धन स्थान में ग्रहण घटित होने से अचानक धन की प्राप्ति होगी, परंतु कंपटीशन में असफलता का योग बनेगा।

धनु राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण चिंताजनक रहेगा, इसलिए दूर की यात्रा फिलहाल टाल दे।

मकर राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा। नौकरी एवं पद, प्रतिष्ठा के मामले में बहुत सावधान रहें, दुर्घटना का भी योग है।

कुंभ राशिः इस राशि से भाग्य भाव में ग्रहण घटित होने से अचानक भाग्योदय की संभावना रहेगी।

मीन राशिः राशि से दशम स्थान में ग्रहण घटित होने से पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन, पद, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें 👉

अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दोषी को 21 साल की सजा

अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, स्कूल के लिए निकली थी नाबालिग! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में धामी सरकार का अहम फैसला! 3,177 गांवों तक पहुंचेगी सड़क, वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहता ने दिया था सुझाव

ShareSendTweet
Previous Post

अल्मोड़ाः दीपावली पर पटाखा व्यवसायियों का चढ़ा पारा! जगह चिन्हीकरण को लेकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश, जोरदार नारेबाजी के बीच किया प्रदर्शन

Next Post

अल्मोड़ाः रानीखेत में सजा पटाखों का बाजार! दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह, बाजारों में उमड़ा जनसैलाब

ताजा खबरें

  • अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दोषी को 21 साल की सजा
  • अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, स्कूल के लिए निकली थी नाबालिग! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड में धामी सरकार का अहम फैसला! 3,177 गांवों तक पहुंचेगी सड़क, वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहता ने दिया था सुझाव
  • स्यूना के जंगल में भड़की आग! नहीं पहुंचा वन विभाग
  • कुमाऊं विश्वविद्यालय का कारनामा! बिना बीए पास किए छात्रा को करा दिया एमए, मामले का हुआ खुलासा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल
  • विदेश
  • व्यंग
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हादसा

सम्पर्क सूत्र

मनोज कुमार

संपादक

पता : च्याली पोस्ट छानागोलू द्वाराहाट अल्मोड़ा 263645
दूरभाष : +91-9027316898
ई मेल : editoralmoratoday@gmail.com
वेबसाइट : www.almoratoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 almoratoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In