रानीखेत। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गयी है। इस दौरान जहां जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं वहीं कार्यकर्ताओं की नब्ज भी टटोलने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसी क्रम में रानीखेत में मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक करना माहरा, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फसर््वाण आदि ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। विधायक माहरा ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भूलाकर आगामी चुनावों में तैयारियों में जुटने का आहवान किया। विधायक माहरा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने पर बल देना चाहिए। कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और रीतियों के बारे में लोगों को बताएं। उन्होंने कहा देश की जनता भाजपा के कुशासन से परेशान है और अब वह भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहती है। कहा कि जनता कांग्रेस को फिर से सत्ता पर बैठायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में आमजन त्रस्त है। इस दौरान कुलदीप जी, महेश आर्य, उमेश भट्ट, कैलाश पंत, कमलेश बोरा, महिपाल बिष्ट आदि लोग मौजूद थे।