नई दिल्ली/देहरादून। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में उत्तराखण्ड की झांकी में वन्यजीवन और धार्मिंक स्थलों को प्रदर्शित किया गया। जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षि किया। इस मौके पर उत्तराखण्ड की झांकी में जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान को दर्शाया गया, जिसमें हिरण, राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित कई तरह के पशु-पक्षी विचरण करते नजर आए। उत्तराखंड की झांकी में जागेश्वर धाम को भी दर्शाया गया। यह अल्मोड़ा जिले में 125 छोटे बड़े प्राचीन मंदिरों का समूह है। झांकी में प्रसिद्ध देवदार के वृक्षों को भी प्रदर्शित किया गया।