अल्मोड़ा। नगर की सबसे उम्रदराज महिला कमला जोशी का आज निधन हो गया। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है। बता दें कि कमला जोशी नगर पालिका के सभासद रहे स्व. लीलाधर जोशी की पत्नी थीं। बताया जा रहा है कि अस्वस्थ्य होने के चलते उन्होंने आज 102 साल की उम्र में अपने पैतृक निवास पर अंतिम सांस ली। स्व. कमला जोशी समाजसेवा के क्षेत्र में भी हमेशा आगे रहती थीं और जरूरतमंदों की मदद करती रहती थीं। श्रीमती जोशी अपने पीछे तीन पुत्र और चार पुत्रियों सहित पोता-पोतियों का भरा-पूरा छोड़कर गयी हैं। बता दें कि स्व. जोशी के बड़े पुत्र कर्नल शशिशेखर जोशी है। उनके दूसरे पुत्र शिक्षा विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज जोशी और तीसरे पुत्र अचल जोशी नैनीताल बैंक के प्रबन्धक रहे हैं। इस दौरान विधायक मनोज तिवारी, जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी सहित तमाम राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिंक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।