सोमेश्वर। यहां राजकीय इंटर कॉलेज सलौज में सोमेश्वर पुलिस ने पाठशाला लगाकर बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी और महिला उप निरीक्षक मोनी टम्टा अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंचे और बच्चों को यातायात नियमों, संकेतों, कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बालिग होने तक वाहन न चलाने की उचित हिदायत दी गई। वहीं पुलिस टीम ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में जानकारी देते हुए जीवन में नशे से दूर रहते हुए, विद्यार्थी जीवन में शिक्षा ग्रहण में रुचि लेकर अपना भविष्य उज्जवल बनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर बच्चों को उत्तराखंड पुलिस एप, महिला सुरक्षा कवच गौरा शक्ति के बारे में जानकारी दी गयी। वहीं स्कूल प्रबंधन ने पुलिस के इस अभियान की सराहना की।