अल्मोड़ा। सोमेश्वर के लोद घाटी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गयी। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, आज गमगीन माहौल में महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार लोद घाटी के बयाला खालसा गांव निवासी 48 वर्षीय महिला बिमला देवी पत्नी केशव दत्त भट्ट बीते मंगलवार की दोपहर को खेत में कार्य कर रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने पर बिमला देवी की चीख-पुकार मच गयी।
यह देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन बिमला देवी को उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बिमला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा है।