द्वाराहाट। आगामी होली पर्व के मद्देनजर चौखुटिया पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक की। इस दौरान बैठक में थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत द्वारा स्थानीय संभ्रात लोगों, व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ ही ग्राम प्रधान, सीएलजी सदस्यों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष महंत ने कहा कि होली पर्व आपसी सदभाव और प्यार का प्रतीक है, इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम शांति के साथ इस पर्व को मनाएं। उन्होंने त्योहार के दौरान हुड़दंग व झगड़ा-फसाद करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की बात कही। कहा कि त्योहार के दौरान अवैध तरीके से नशे का कारोबार करने वालों से भी पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने होली के दौरान बाजार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने व यातायात प्रभावित न हो इसके लिए व्यापारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। यहीं नही थानाध्यक्ष महंत ने साइबर सुरक्षा नंबर 1930, हेल्प लाइन नंबर 112, ट्रैफिक आई एप आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
बड़ी खबर को भी देखिये।