अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से आक्रोशित शहर के व्यापारियों का शिष्टमंडल आज उपजिलाधिकारी से मिला। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध जुलूस निकाला और आगे इस विरोध को आंदोलन का रूप देने की बात कही। इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि जिस प्रकार प्रशासन द्वारा व्यापारियों पर कार्यवाही की जा रही है उससे व्यापार करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने व्यापारियों से कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई भी सैंपल नहीं दिया जाय और अगर कोई आता है तो व्यापार मंडल को बिना विश्वास में लेकर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा सकती। सभी व्यापारियों ने इस तरह व्यापारियों के उत्पीड़न पर अपना रोष व्यक्त किया है और व्यापार मंडल ने यह निर्णय लिया कि शीघ्र ही खाद्य विभाग अधिकारी का घेराव किया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सचिव मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रटेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नंजोंन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुररानी, दीप सिंह डांगी, दीप जोशी, मुमताज कश्मीरी, त्रिलोचन जोशी, गिरीश धवन, पूरन अधिकारी, हरीश रावत, अनुज , आशुतोष भट्ट, शंकर बिष्ट, रोहित जोशी, अशोक, संजय कुमार, अभय साह, राजू अग्रवाल, राजेश पालनी आदि व्यापारी उपस्थित थे।