अल्मोड़ा। सोमवार को हवालबाग ब्लाक कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया कि आगामी 26 जनवरी को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू होगी, जिसकी तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी। तय किया गया कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ पं. गोविंद बल्लभ पंत की जन्म स्थली खूंट से किया जाएगा। इस दौरान धामस न्याय पंचायत का गठन किया गया। इसके साथ ही सर्वसम्मति से किशन सिंह बिष्ट को न्याय पंचायत धामस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओ से यात्रा की तैयारियों में जुटने का आहवान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू, विधायक मनोज तिवारी, देवेंद्र सिंह विष्ट, अमर सिंह विष्ट, मनोज बिष्ट, बिशन सिंह बिष्ट, आशुतोष कनवाल, रमेश लटवाल, आनंद सिंह, हिमांशु बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, विक्रम सिंह, पान सिंह, चंदन सिंह भोज, कुंदन बिष्ट, नरेंद्र कुमार, भूपाल राम आदि उपस्थित थे।