देहरादून। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़कियों के दो ग्रुप आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं देखते ही देखते दोनों गुटों के युवतियों में मारपीट शुरू हो गयी। वायरल वीडियो तीर्थनगरी ऋषिकेश का बताया जा रहा है, हांलाकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियों के दो ग्रुप में जमकर घमासान हो रहा है। लड़कियां एक दूसरे के बाल नोंचने के साथ-साथ चप्पलों की बरसात भी कर रही हैं। इस दौरान बीच चौराहे पर लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि कई लोग बीच-बचाव करने के लिए आए, लेकिन लड़कियों के गुस्से के आगे उनकी एक नहीं चली।