Monday, March 27, 2023
  • Login
Almora Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
Almora Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

वायरल वीडियोः घर में घुस रहा था सांप! महिला ने चप्पल फेंककर मारी तो वह लेकर भाग गया, लिंक में देखें डरावने सांप का फनी वीडियो

Manoj Kumar by Manoj Kumar
November 28, 2022
in अन्य, देश, व्यंग
वायरल वीडियोः घर में घुस रहा था सांप! महिला ने चप्पल फेंककर मारी तो वह लेकर भाग गया, लिंक में देखें डरावने सांप का फनी वीडियो
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। यूं तो आज के इस डिजीटल युग में सोशल मीडिया पर सांपों के बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर पहले तो हर कोई डर के मारे आंख बंद करने पर मजबूर हो जायेगा, लेकिन कुछ ही देर बाद हंसी छूट जायेगी। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सांप को घर में घुसने से रोकने के लिए चप्पल फेंकती है लेकिन इसके बाद जो होता है उसको देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल सांप को अपनी तरफ आता देख महिला ने उसे चप्पल फेंककर मारी, जिसके बाद सांप ने चप्पल को मुंह में दबाया और भाग निकाला। भागने के दौरान उसका फन हवा में था और चप्पल मुंह में। यह नजारा देखकर तमाम यूजर हक्के-बक्के रह गए। वैसे मां की चप्पल अच्छे-अच्छों को दुरुस्त कर देती है। पर भैया… यह सांप तो स्मार्ट निकाला, तभी तो चप्पल लेकर ही गोली हो गया। बता दें यह वीडियो एक आईएफएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया, जिसके बाद क्लिप वायरल हो गया।

I wonder what this snake will do with that chappal. He got no legs. Unknown location. pic.twitter.com/9oMzgzvUZd

— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) November 24, 2022


फिलहाल इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां का है। यह वीडियो ट्विटर पर IFS अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं इस बात से हैरान हूं कि आखिर यह सांप उस चप्पल के साथ क्या करेगा? उसके तो पैर भी नहीं है। वीडियो कहा का है इसकी जानकारी नहीं है। अबतक इस क्लिप को 34 हजार से अधिक व्यूज और 1700 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि ये बिहार का सांप है सर! यहां के नेता और सांप आने के बाद खाली हाथ नहीं जाते। पर इसके तो हाथ भी नहीं हैं। वहीं अन्य ने लिखा- जूते चुराने की रस्म हो सकती है। इस बारे में आप क्या कहेंगे। कमेंट में लिखें। यह क्लिप मात्र 30 सेकंड का है। इसमें हम देख सकते हैं कि एक महिला सांप को देखकर चिल्ला रही है कि इधर मत आओ, और उसे चप्पल फेंककर मारती है। इसके बाद सांप कमाल कर देता है। वह अपने मुंह में चप्पल दबाता है और फन को उठाकर उधर से तेजी से भागता है। यह देखकर महिलाएं हंसने लगती है और कहती है कि चप्पल कहां लेकर जा रहा है। सही में, ऐसा दृश्य बहुत कम ही देखने को मिलता है। जब सांप मुंह में चप्पल दबाए दौड़ता हुआ नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉

बड़ी खबरः बाहुबली अतीक अहमद को लेकर गुजरात के साबरमती जेल से निकला यूपी पुलिस का काफिला! छह गाड़ियां और 45 पुलिसकर्मी, पढ़ें बाहर निकलते ही क्या बोला माफिया

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा में कांग्रेसियों का सत्याग्रह! मोदी सरकार को बताया तानाशाह सरकार, लोकतंत्र को खत्म करने का लगाया आरोप

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पुलिस ने चौक बाजार में चलाया अभियान! महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने महिलाओं को किया जागरूक, दी कानूनी प्रावधानों की जानकारी

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखण्डः प्रशासन ने 12 साधु-संतों को दी बदरीनाथ धाम में निवास करने की अनुमति! 33 ने किया था आवदेन, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद 12 को मिली मंजूरी

Next Post

उत्तराखण्डः जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक से बरामद हुआ सेटेलाइट फोन! सीआईएसएफ ने की कार्रवाई, डोईवाला कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

ताजा खबरें

  • बड़ी खबरः बाहुबली अतीक अहमद को लेकर गुजरात के साबरमती जेल से निकला यूपी पुलिस का काफिला! छह गाड़ियां और 45 पुलिसकर्मी, पढ़ें बाहर निकलते ही क्या बोला माफिया
  • उत्तराखण्डः अल्मोड़ा में कांग्रेसियों का सत्याग्रह! मोदी सरकार को बताया तानाशाह सरकार, लोकतंत्र को खत्म करने का लगाया आरोप
  • उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पुलिस ने चौक बाजार में चलाया अभियान! महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने महिलाओं को किया जागरूक, दी कानूनी प्रावधानों की जानकारी
  • उत्तराखण्डः नशा तस्करों पर अल्मोड़ा पुलिस की टेड़ी नजर! चौखुटिया में चाय की दुकान पर बिक रही थी शराब, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार
  • प्रियंका की भावुक स्पीचः पिता के जनाजे के पीछे-पीछे मेरा भाई…! भाई राहुल के समर्थन में बहन ने सुनाई 32 साल पुरानी कहानी, देशभर में कांगेस का संकल्प सत्याग्रह

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • व्यंग
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

मनोज कुमार

संपादक

पता : च्याली पोस्ट छानागोलू द्वाराहाट अल्मोड़ा 263645
दूरभाष : +91-9027316898
ई मेल : editoralmoratoday@gmail.com
वेबसाइट : www.almoratoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 almoratoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In