Saturday, December 9, 2023
  • Login
Almora Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
Almora Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किया लोक गायक पूरन राठौर का जिक्र, पूरे जिले में दौड़ी खुशी की लहर

News Desk by News Desk
February 26, 2023
in अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड, मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किया लोक गायक पूरन राठौर का जिक्र, पूरे जिले में दौड़ी खुशी की लहर
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

बागेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में दुग नाकुरी तहसील के लोक गायक दिव्यांग पूरन राठौर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित पूरन राठौर ने राजुला मालूशाही, न्योली, हुड़क्या बौल, श्रतु रैण, जागर, भगनौल आदि विधाओं में रचनाएं प्रस्तुत कर संस्कृति बढ़ाने के क्षेत्र में कार्य किया है, वह सराहनीय है।

पूरे जिले में खुशी की लहर
मन की बात कार्यक्रम में पूरन सिंह राठौर की बात होने पर दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के साथ ही पूरे जिले में खुशी की लहर है। आंखों से दिव्यांग पूरन सिंह राठौर 11 वर्ष की उम्र से गीत गाने लगे। अभी उनकी उम्र 39 वर्ष है।

वह पढ़े-लिखे नहीं हैं। उन्हें दिव्यांग पेंशन मिलती है। वह जागर, ऋतु रैण, छपेली, झोड़ा, चांचरी, न्योली और उत्तराखंड फोक गाते हैं। थाली, डांगर, ढोल, दमुआ, हुड़ुका आदि वाद्य यंत्र बजाते हैं। इंटरनेट मीडिया में अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।

संगीत की पढ़ाई कक्षा पांच से हो
लोक गायक पूरन राठौर रविवार के दिन बेहद खुश हैं। उनका नाम मोदी जी ने मन की बात में लिया है। वह कहते हैं कक्षा पांच से सभी विद्यालयों में संगीत विषय की पढ़ाई होनी चाहिए। रीमा क्षेत्र में संगीत विद्यालय खोला जाए। वाद्य यंत्रों की उनके पास काफी कमी है।

गीत गाकर करते हैं भरण पोषण
लोक गायक राठौर अपने पैतृक गांव रीमा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। गीत गाकर वह परिवार को भरण पोषण कर रहे हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी रोशन कक्षा 10, 13 वर्षीय नेहा कक्षा सात, 10 वर्षीय गरिमा कक्षा पांच और छह वर्षीय पुत्र मयंक कक्षा एक में पढ़ रहे हैं। पत्नी हेमा देवी उनकी आंखें हैं।

प्रधानमंत्री की नजर सुदरवर्ती गांव में पूरे देश तक है। जिसका जीता जागता उदाहरण पूरन सिंह राठौर की कला का मन की बात से प्रसारण करना है। कलाकारों, युवाओं और अपने क्षेत्र में अच्छे कार्य कर रहे लोगों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। कपकोट विधानसभा क्षेत्र और जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।

-सुरेश गढ़िया, विधायक, कपकोट

यह भी पढ़ें 👉

अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दोषी को 21 साल की सजा

अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, स्कूल के लिए निकली थी नाबालिग! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में धामी सरकार का अहम फैसला! 3,177 गांवों तक पहुंचेगी सड़क, वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहता ने दिया था सुझाव

ShareSendTweet
Previous Post

टिहरी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, गबर सिंह नेगी वी.सी और श्रीदेव सुमन के स्मारक पर किया माल्यार्पण

Next Post

अल्मोड़ा नगरी में शुरू हुई होली की धूम, पुरुष ही नही महिलाएं भी इस तरह लेती है हिस्सा

ताजा खबरें

  • अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दोषी को 21 साल की सजा
  • अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म, स्कूल के लिए निकली थी नाबालिग! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड में धामी सरकार का अहम फैसला! 3,177 गांवों तक पहुंचेगी सड़क, वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहता ने दिया था सुझाव
  • स्यूना के जंगल में भड़की आग! नहीं पहुंचा वन विभाग
  • कुमाऊं विश्वविद्यालय का कारनामा! बिना बीए पास किए छात्रा को करा दिया एमए, मामले का हुआ खुलासा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल
  • विदेश
  • व्यंग
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हादसा

सम्पर्क सूत्र

मनोज कुमार

संपादक

पता : च्याली पोस्ट छानागोलू द्वाराहाट अल्मोड़ा 263645
दूरभाष : +91-9027316898
ई मेल : editoralmoratoday@gmail.com
वेबसाइट : www.almoratoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 almoratoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In