नई दिल्ली। करीब दस साल बाद भारतीय जनता पार्टी को गुजरात की राजधानी गांधीनगर के नगर निगम चुनाव में बहुमत हांसिल हुआ है। यहां हुए चुनाव में भाजपा को 44 में से 40 सीटों पर जीत मिली है। मोदी के गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में मिले इस बहुमत से भाजपाई गदगद दिख रहे हैं। आज यहां गांधीनगर मंे भाजपाईयों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। यहां हुए चुनाव में कांग्रेस को 3 और आम आदमी पार्टी को एक सीट ही मिली। जीत के बाद भाजपाई ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आए। बता दें कि गांधीनगर में नगर निगम के चुनाव के लिए विगत 3 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। इस दौरान करीब 56 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया था। मंगलवार को काउंटिंग के लिए 5 केंद्र बनाए गए थे। सुबह 9 बजे वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ था। पहले दो घंटे बाद ही भाजपा कई सीटों पर लंबी बढ़त हासिल कर चुकी थी। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई भाजपा दिग्गजों ने खुशी जाहिर की और इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता की जीत बताया।