अल्मोड़ा। ताकुला के क्षेत्र पंचायत भकुना सलानी में श्री गंगनाथ मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। लोगों ने पूजा-अर्चना कर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया। अखण्ड रामायण पाठ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन किए गए और लोग प्रभु राम की भक्ति में लीन दिखे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पाठ के दौरान आनंद सिंह डंगवाल, पंडित कैलाश चंद्र लोहनी, पंडित राजेन्द्र पंत, पंडित विपिन चंद्र जोशी, पंडित जगदीश प्रसाद जोशी, मोहन सिंह डंगवाल, महेंद्र सिंह नेगी, कमला देवी, उमा देवी, बचुली देवी, दया देवी, दीपा देवी, लीला देवी, जानकी देवी, गीता देवी, हंसी देवी, मनोज सिंह पवार, सुनील कुमार, दीप जोशी, शंकर जोशी, अतुल वर्मा, अरविंद चंद्र जोशी, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।