अल्मोड़ा। महिला थाना अल्मोड़ा द्वारा आज केमू बस स्टेशन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देकर एप डाउनलोड करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। वहीं वाहनों की चेकिंग करते हुए बस में सवार यात्रियों व उपस्थित लोगों को उत्तराखंड पुलिस एप की ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देकर एप डाउनलोड कराकर सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु जागरुक किया गया। इस मौके पर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, गौराशक्ति, सड़क सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090, डायल 112, थानाध्यक्ष/महिला थाना व महिला हेल्पडेस्क नंबरों की जानकारी दी गयी।