जागेश्वर। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे कांग्रेसी जागेश्वर विधानसभा में मनियागर पहुंचे, जहां सैकड़ों लोगों ने यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान जागेश्वर के पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा द्वारा यात्रा का नेतृत्व किया। मनियागर से निकली यह यात्रा 22 किलोमीटर की थी।इस यात्रा में कांग्रेसजनों ने जगह-जगह रुककर जनता को बेतहाशा महंगाई, बेरोज़गारी, ध्वस्त होती कानून व्यवस्था, लगातार हो रहे भर्ती घोटालों के बारे में बताया। इस दौरान भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के लगाए गए। पूर्व विधायक कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है जो स्पष्ट करता है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है और जनता चुनावों में इसका जवाब जरूर देगी। इस मौके पर बिशन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह चौहान, दीवान सिंह भैंसोड़ा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह बनोला, बहादुर राम आर्य, अंकुर कांडपाल, कुंदन सिंह रौतेला, राजेश, हरिमोहन भट्ट, रोहित भट्ट, पवन, दीवान राम आर्य, गंगा सिंह, सुंदर श, पवन गैंडा, शेखर पाण्डे, किशन राम, राजेंद्र प्रसाद, महिपाल प्रसाद, पंकज आर्य, पूरन पाटनी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, गोपाल सिंह, बच्ची सिंह, वीरेंद्र सिंह, नवीन आर्य, रोशन कुमार, जगदीश, रमेश राम, परमेश कुमार, कमल किशोर, विप्लव प्रकाश, पवन टम्टा, महेश लाल, शंकर राम, गोपाल राम, कैलाश राम, नीरज कुमार, आन्नद राम, गिरीश आदि मौजूद रहे।