अल्मोड़ा। सोमवार को हुई मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी प्रदीप कुमार राय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान 22 कर्मियों को उनके कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रानीखेत नासिर हुसैन, थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविन्दर सिंह, थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ भारती, महिला आरक्षी एलआईयू हेमा ऐठानी, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह राणा थाना द्वाराहाट, कांस्टेबल गोपाल गिरी थाना सोमेश्वर, कां. श्रवण सैनी थाना सोमेश्वर, कां. विरेन्द्र राय थाना सोमेश्वर, कां. सुरेन्द्र सिंह नेगी थाना दन्या, कां. कुन्दन बिष्ट थाना दन्या, कां. दीपक कुमार थाना चौखुटिया, कां. मनोज कोहली थाना लमगड़ा, कां. देवराज थाना लमगड़ा, कां. मोहम्मद शाहिद थाना द्वाराहाट, कां. देवेन्द्र प्रताप सिंह थाना द्वाराहाट, कां. विरेन्द्र सिंह एसओजी अल्मोड़ा, कां. राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा, होमगार्ड अरविन्द कुमार चौधरी थाना द्वाराहाट, होमगार्ड हेम सिंह नेगी थाना द्वाराहाट, होमगार्ड राजेश कुमार आगरी थाना द्वाराहाट को सम्मानित किया गया।