चौखुटिया। यहां सार्थक प्रयास संस्था चौखुटिया में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, संकेतों व चिन्हों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बच्चों से बालिग होने तक वाहन न चलाने की बात कही गयी। इस दौरान थानाध्यक्ष महंत ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में सहयोग की अपील की। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस एप व महिला सुरक्षा कवच गौरा शक्ति के बारे में जानकारी दी गई और अपने अभिभावकों व आसपास के लोगों को इस संबंध में जागरूक कर गौरा शक्ति में अपनी माताओं-बहनों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर टोल फ्री नंबर 1930 व उत्तराखंड पुलिस के सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।