अल्मोड़ा। शनिवार को कौसानी में दो दिवसीय कौसानी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कौसानी विश्व की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी हैं और यह महोत्सव पर्यटन को बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि इससे पहाड़ों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा संस्कृति और स्थानीय उत्पादों से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। बताया कि कौसानी महोत्सव का यह पहला वर्ष है और अब इसे प्रत्येक वर्ष कराया जाएगा। वहीं महोत्सव के शुरू होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं। रंगारंग कार्यक्रमों ने महोत्सव की शान बढ़ा दी है।