अल्मोड़ा। भैरवाष्टमी के मौके पर लक्ष्मेश्वर खूँटकुनी भैरव मन्दिर में आज भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रृद्धालुओं ने भैरवनाथ का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर ब्रह्म मुहूर्त में भैरव जी का विशेष पूजन आचार्य विनोद पाण्डेय द्वारा किया गया। भैरवनाथ को भोग लगाने के पश्चात मन्दिर में महाभण्डारा आयोजित किया गया। वहीं मंदिर परिसर में भक्तों ने भजन-कीर्तन कर भगवान का गुणगान किया। इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, सभासद अमित साह मोनू, संरक्षक रमेश चन्द्र जोशी, आचार्य जीवन चन्द्र तिवारी, दिनेश पाण्डेय, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, दीवान सिंह बिष्ट, गगन पाण्डेय, हेमन्त पाण्डेय, ललित पाण्डेय, राजेन्द्र पन्त, शेर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।