अल्मोड़ा। विधानसभा के दूरस्थ भैसियाछाना ब्लॉक के गांवों में विधायक मनोज तिवारी ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों के विकास को 20 लाख की रकम देने की घोषणा की। विधायक ने ग्रामसभा थिकलना, बोडा़, थाला, निशनेली, धोलनेली, कटोजिया, जामडी़, कोटा, त्रिनेली में पँहुचकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पेयजल, विधुत, सिंचाई और पीएमजेएसवाई से संचालित सड़कों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को तत्काल आदेश दिये। विधायक तिवारी ने कहा कि विधानसभा की जनता ने जो विश्वास एंव आर्शीवाद उन्हें दिया हैं। उसके लिए उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपने हर संघर्ष में साथ देने की बात कही। क्षेत्र की जनता अपने विधायक को हरसंभव संघर्ष में साथ देने का आश्वासन दिया। जन चौपाल में विधायक मनोज तिवारी ने विभिन्न ग्रामसभाओं के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 20 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्रामीण जनता ने अपने विधायक का ढोल-नगाडों और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरन सिंह सुप्याल, भुवन पाण्डेय, त्रिलोचन उप्रेती, हरीश भट्ट, गोधन सिंह, कुमार आर्या, केवलानन्द भट्ट, बिहारी लाल, महेन्द्र प्रसाद, गोपाल भट्ट, प्रताप सिंह, हीरा सिंह, गोपाल सिंह, गोधन सिंह, नरेन्द्र वाणी, चन्दन सिंह, नारायण सिंह, पूरन राम, राजेन्द्र राम, बहादुर राम, लीलाधर भटट, नारायण दत भटट, केशव दत भटट, गोपाल दत भटट, भगवान सिंह, राजेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, दनीराम, यशपाल सिंह, नैन सिंह आदि शामिल रहे।