अल्मोड़ा। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कर्मचारी सम्मेलन में प्रभावी पुलिसिंग व गुड वर्क करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की सराहना की गयी और आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। एसएसपी राय ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो और शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसपर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए। इस दौरान बग्वालीपोखर चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार, सोमेश्वर थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी, महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल, एलआईयू से रेखा पाण्डे, महिला थाना अल्मोड़ा से इंदु बिष्ट, अल्मोड़ा कोतवाली से धीरेन्द्र बड़ाल और मनोज कुमार, दन्या थाने से सुरेन्द्र नेगी और प्रेम सिंह, यातायात पुलिस से मनोहर राम, द्वाराहाट थाने से चंद्र प्रकाश, सतीश भट्ट, नंद किशोर भट्ट और मनोज कुमार पाण्डेय, भतरौखान थाने से संदीप सिंह, सोमेश्वर थाने से कुलदीप सिंह और अरविन्द कुमार, अल्मोड़ा साइबर सेल से बलवंत प्रसाद, रानीखेत से राजकुमार आर्या, यातायात पुलिस से ललित बिष्ट, महिला थाने से कविता, भतरौजखान थाने से चंदन सिंह, पुलिस लाइन अल्मोड़ा से नवीन पाण्डेय और चंदन सिंह बोरा को सम्मानित किया गया।