अल्मोड़ा। एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस द्वारा स्कूल-काॅलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सल्ट पुलिस ने कृषि विज्ञान राजकीय इंटर काॅलेज चनोली में पाठशाला लगाकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक किया। इस दौरान सल्ट थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद छात्र व छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा सत्याग्रह के बारे में जानकारी देकर पालन हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान बच्चों को बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने की उचित हिदायत दी गई। वहीं नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में जानकारी देकर जीवन में नशे से दूर रहने हेतु कहा गया। बताया गया कि गांव या आसपास कोई व्यक्ति नशे से सम्बंधित किसी प्रकार का कोई पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा कानून, साइबर व बाल अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, ट्रैफिक आई व उत्तराखंड पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।