अल्मोड़ा। जनपद में राजस्व क्षेत्र से पुलिस क्षेत्र में आए गांवों में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत द्वारा ग्राम हॉट, झला, कौधार धामदेवल के ग्राम प्रधानों, बीडीसी मेम्बरों व अन्य लोगों के साथ मीटिंग कर जागरूक किया। इस दौरान लोगों को यातायात नियम, सड़क सुरक्षा सत्याग्रह के बारे में जानकारी दी गयी। वहीं नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में जानकारी देकर जीवन में नशे से दूर रहने की अपील की गयी। साथ ही युवाओं को नशे से दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की बात कही गयी। कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा और पुलिस के अभियान से जुड़कर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा कानून, साइबर व बाल अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।