अल्मोड़ा। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा धारानौला क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान 3 प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पकडी़ गयी। जिनसे 2000 रुपए के चालान की नगद वसूली की गयी। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। कहा कि हम सभी को प्लास्टिक से दूरी बनानी चाहिए, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ ही बीमारियों का भी खात्मा किया जा सके। छापेमारी में पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह व स्वास्थ्य लिपिक किशन सिंह उपस्थित थे।