अल्मोड़ा। आल इंडिया आनलाइन सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में अंडर-19 महिला वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्रा खुशबू फर्सवान और रिया जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि ऑल इंडिया ऑनलाइन सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसी प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया था। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्या ने बताया कि विगत तीन सालों से शिक्षक चन्दन बिष्ट के अन्तर्गत विद्यार्थी योगा के गुर सिख रहे हैं। इस अवसर पर योगा शिक्षक चंदन बिष्ट, अनीता पवार एवं विद्यालय के कर्मचारियों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी है।