अल्मोड़ा। एसएसपी रचिता जुयाल के निर्देश पर शुक्रवार को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद की अध्यक्षता में पुलिस लाईन सभागार में पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ मीटिंग आयोजित की गयी। इस दौरान सीओ ने महिलाओं की समस्याएं सुनी और महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान सेल्फ डिंफेंस ट्रेनर वन्दना भण्डारी द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। वहीं महिला थाना की कांस्टेबल कविता द्वारा महिलाओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप और गौरा शक्ति फीचर की जानकारी देकर एप इंस्टाल/रजिस्ट्रेशन की प्रकिया को समझाकर आँनलाईन सुविधाओं के फायदे बताते हुए अपने आस-पास की महिलाओं को गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित करने को कहा गया। उधर एसडीआरएफ टीम द्वारा आपदा प्रबन्धन विषय पर जागरुक किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी द्वारा किया गया। इस दौरान जितेन्द्र पाठक, मोहित कुमार, बरखा कन्याल, अर्जुन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह मेहरा, पंकज डंगवाल आदि मौजूद रहे।