Monday, March 27, 2023
  • Login
Almora Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
Almora Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

गजबः महिला ने पांच साल में बदले तीन पति! एक से अरेंज तो दूसरे से लव मैरिज, अब तीसरे के साथ भागकर रचाया ब्याह

Manoj Kumar by Manoj Kumar
June 9, 2022
in अन्य, देश, व्यंग
गजबः महिला ने पांच साल में बदले तीन पति! एक से अरेंज तो दूसरे से लव मैरिज, अब तीसरे के साथ भागकर रचाया ब्याह
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

————————————————–

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला ने पहले अरेंज मैरिज की और फिर कुछ समय बाद उसे दूसरे शख्स से प्यार हो गया, जिसके बाद महिला ने लव मैरिज कर ली। बताया जाता है कि महिला ने अब तीसरे शख्स से भागकर शादी कर ली। यह कहानी बिल्कुल फिल्मों की तरह है, लेकिन सच है।

मामला तब सुर्खियों में आया जब पूजा के पहले पति धीरज और दूसरे पवन ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उन्हें पता चला कि पूजा ने सचिन नाम के युवक से तीसरी शादी की है। इसके बाद दोनों पत्नी को पाने के लिए पुलिस थाने पहुंचे और नागपुर पुलिस के ‘भरोसा सेल’ से गुहार लगाई। आरोप है कि महिला ने धोखाधड़ी करके 5 साल में तीन शादियां की हैं

जानकारी के अनुसार नागपुर के वाठोडा में रहने वाला 25 साल का धीरज मिस्त्री का काम करता है। कुछ साल पहले पूजा (बदला हुआ नाम) अपनी बहन के साथ यहां आई और पड़ोस में रहने वाले धीरज से उसकी शादी हो गई। धीरज और पूजा का एक बेटा भी है।

इसके बाद औरंगाबाद के रहने वाले 25 साल के पवन का मिस कॉल पूजा के मोबाइल पर आया और दोनों के बीच बातें होने लगीं। बातचीत बढ़ते हुए प्रेम तक पहुंची और कुछ महीने बाद पूजा ने अपने पहले पति को छोड़कर पवन से लव मैरिज कर ली। पूजा ने पवन से शादी करने से पहले खुद को अनमैरिड बताया था। पूजा ने पवन को नागपुर बुलाया और मंदिर में शादी की। इसके बाद पवन ने नागपुर में ही काम शुरू कर दिया। पूजा ने पहले पति धीरज से कह दिया कि वह गांव जा रही है, यह कहकर वह पवन के साथ चली गई।

बताया जाता है कि कुछ दिन बाद पूजा की इंस्टाग्राम पर सचिन नाम के एक युवक से पहचान हो गई। जब उसका दूसरा पति पवन घर पर नहीं होता था तो सचिन उसके घर आने-जाने लगा। महिला का सचिन के प्रति प्रेम बढ़ा और वह उसके साथ शादी के लिए तैयार हो गई। अब दोनों ने भाग कर शादी कर ली है।

उधर इस मामले में पूजा के पहले पति का कहना है कि उसका और पूजा का एक बेटा है। वहीं दूसरे पति पवन ने शादी की तस्वीरें और दस्तावेज दिखाकर उसे अपनी पत्नी बताया है। पुलिस ने जब महिला को फोन किया तो उसने कहा कि मेरे तीसरे पति सचिन के साथ मेरा जीवन अच्छा चल रहा है। अब पुलिस असमंजस में है कि करे तो क्या करे?

यह भी पढ़ें 👉

बड़ी खबरः बाहुबली अतीक अहमद को लेकर गुजरात के साबरमती जेल से निकला यूपी पुलिस का काफिला! छह गाड़ियां और 45 पुलिसकर्मी, पढ़ें बाहर निकलते ही क्या बोला माफिया

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा में कांग्रेसियों का सत्याग्रह! मोदी सरकार को बताया तानाशाह सरकार, लोकतंत्र को खत्म करने का लगाया आरोप

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पुलिस ने चौक बाजार में चलाया अभियान! महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने महिलाओं को किया जागरूक, दी कानूनी प्रावधानों की जानकारी

ShareSendTweet
Previous Post

बग्वालीपोखर में रामलीला मंचनः चौकी इंचार्ज बिष्ट ने लोगों को किया जागरूक! बोले-रामलीला हमारी धार्मिक और सांस्कृति परंपरा, कमेटी ने जताया पुलिस का आभार

Next Post

अल्मोड़ाः यातायात नियमों का उल्लंघन करना पड़ सकता है भारी! पुलिस ने चलाया अभियान, 11 चालकों का काटा चालान, एक वाहन सीज

ताजा खबरें

  • बड़ी खबरः बाहुबली अतीक अहमद को लेकर गुजरात के साबरमती जेल से निकला यूपी पुलिस का काफिला! छह गाड़ियां और 45 पुलिसकर्मी, पढ़ें बाहर निकलते ही क्या बोला माफिया
  • उत्तराखण्डः अल्मोड़ा में कांग्रेसियों का सत्याग्रह! मोदी सरकार को बताया तानाशाह सरकार, लोकतंत्र को खत्म करने का लगाया आरोप
  • उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पुलिस ने चौक बाजार में चलाया अभियान! महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने महिलाओं को किया जागरूक, दी कानूनी प्रावधानों की जानकारी
  • उत्तराखण्डः नशा तस्करों पर अल्मोड़ा पुलिस की टेड़ी नजर! चौखुटिया में चाय की दुकान पर बिक रही थी शराब, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार
  • प्रियंका की भावुक स्पीचः पिता के जनाजे के पीछे-पीछे मेरा भाई…! भाई राहुल के समर्थन में बहन ने सुनाई 32 साल पुरानी कहानी, देशभर में कांगेस का संकल्प सत्याग्रह

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • व्यंग
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

मनोज कुमार

संपादक

पता : च्याली पोस्ट छानागोलू द्वाराहाट अल्मोड़ा 263645
दूरभाष : +91-9027316898
ई मेल : editoralmoratoday@gmail.com
वेबसाइट : www.almoratoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 almoratoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In