![](http://almoratoday.com/wp-content/uploads/2021/11/Untitled-5-copy.jpg)
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में आज एक शख्स ने मामूली बात पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस शख्स की बातें सुनकर पुलिस में हड़कंप मच गया। आरोपी को गिरफ्तार करने केे बाद पुलिस आनन-फानन में घटना स्थल की ओर रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार आज बरेली भमोरा के सरदार नगर का रहने वाला संदीप शर्मा हाथ में तमंचा लेकर थाने में घुस गया। युवक को तमंचे के साथ देख पहले तो पुलिस में हड़कंप मच गया। पूछताछ में पता चला कि संदीप ने गोली मारकर अपनी पत्नी प्रेमलता उर्फ नेहा शर्मा की हत्या कर दी और वह थाने में सरेंडर करने के लिए आया है। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी खाना बनाने को लेकर अक्सर झगड़ा करती थी इसलिए उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। संदीप को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सरदार नगर में घटना स्थल पर पहुंची। यहां घटना की बारीकि से जांच की गयी और अन्य लोगों से भी पूछताछ की गयी। उधर घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर उधर क्षेत्र में चर्चा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। देर शाम संदीप बरेली से ड्यूटी कर घर लौटा तो पत्नी नेहा से फिर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते नेहा ने रात में खाना नहीं बनाया. दोनों के बीच रात भर कहासुनी होती रही।