अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। इस दौरान जहां सभा, रैलियां आदि निकालकर वोटरों को लुभाने का प्रयास हो रहा है वहीं पार्टी को मजबूत करने का काम भी किया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस सेवादल अल्मोड़ा के अध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 18 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। ध्वज प्रतिज्ञा शपथ के साथ जिला मुख्य संगठक महेंद्र सिंह बिष्ट और महिला संगठक मंजू कांडपाल ने संगठन विस्तार की कार्यवाही की। इस मौके पर नवीन बिष्ट को नगर अध्यक्ष, भगवत अधिकारी, दिनेश जोशी, नंदन बिष्ट व हेम पांडे को जिला संगठक, शिवराज बिष्ट को ब्लाक संगठक, कृष्णा सिंह लटवाल को जिला प्रवक्ता, कमलेश तिवारी शहर प्रवक्ता, रवीन्द्र नाथ व आनंद सिंह कनवाल को ब्लाक संगठक, संदीप बिष्ट यंग ब्रिगेड हवालबाग अध्यक्ष, रोहन कुमार यंग ब्रिगेड नगर अध्यक्ष, नाजिर अली को अध्यक्ष अल्पसंख्यक, नवल सिंह रावत को विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर, जीवन सिंह बिष्ट को ब्लाक संगठक लमगड़ा, दीपक बोरा को ब्लाक अध्यक्ष ताकुला और राजू नेगी को ब्लाक अध्यक्ष भैसियाछाना की जिम्मेदारी दी गयी। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के हित में काम करने का आहवान किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जीजान से जुटने की अपील भी की गयी। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से किया जायेगा।