देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखण्ड दौरे पर हैं। आज उन्होंने दूसरे दिन राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ही रुद्राभिषेक किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 97वें आधारिक पाठ्यक्रम में शामिल होनी मसूरी पहुंचीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल भी उनके साथ मसूरी पहुंचे। दूसरी ओर दून विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विवि में 669 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों और शिक्षकों की मदद से किया जाएगा।