Tuesday, September 26, 2023
  • Login
Almora Today | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग
No Result
View All Result
Almora Today | Uttarakhand News
No Result
View All Result

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद को लेकर तैयारियां जोरों पर, जाने कब बंद होंगे कपाट

News Desk by News Desk
October 24, 2022
in उत्तराखण्ड, धर्म-कर्म
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद को लेकर तैयारियां जोरों पर, जाने कब बंद होंगे कपाट
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

24/10/2022, उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है. कपाट बंद को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है. देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे. गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 6 महीने के लिए बंद हो जाएंगे.

विधिवत हवन पूजा-अर्चना के साथ बंद होंगे कपाट

गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के अवसर पर बंद होते हैं. इस बार 26 अक्टूबर को सुबह 10.15 बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा जाएगा और इसके बाद निर्वाण दर्शन होंगे. वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक होता है. उसके बाद विधिवत हवन पूजा-अर्चना के साथ कपाट बंद कर दिए जाएंगे.

फूलों से सजाया जा रहा है मंदिर

गंगोत्री मंदिर (gangotri mandir) को फूलों से सजाया जा रहा है. वहीं कपाट बंद होने के बाद 12:05 बजे पर मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम से मुखीमठ (मुखवा) के लिए हजारों श्रद्धालुओं के साथ रवाना होगी. रात्रि विश्राम मां गंगा की उत्सव डोली का मुखबा गांव से 5 किलोमीटर पहले देवी मां के मंदिर में होगा. आगामी 27 अक्टूबर को मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा मुखीमठ में हजारों श्रद्धालुओं के साथ पहुंचेगी. आगामी 6 माह तक यहीं पर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी.

27 अक्टूबर को बंद जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के कपाट भैया दूज के अवसर पर 27 अक्टूबर को 12:09 मिनट पर बंद होंगे. यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि महाराज की डोली 27 अक्टूबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी. जिसके बाद शुभ मुहूर्त पर कपाट बंद किए जाएंगे.

शीतकाल के दौरान गंगोत्री धाम में वर्ष से देश के अलग-अलग हिस्सों से आए साधु-संत साधना करते हैं. गंगोत्री धाम के निकट कनखू, चीड़वासा, भोजवासा और तपोवन में भी साधु साधना करते हैं.

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पुलिस का सख्त एक्शन! तीन अपराधियों पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

अल्मोड़ाः जिला बार एसो. का शपथ ग्रहण समारोह कल

उत्तराखण्डः यातायात नियम तोड़ने वालों पर अल्मोड़ा पुलिस की पैनी नजर! तीन बाइक चालको पढ़ाया पाठ

ShareSendTweet
Previous Post

अल्मोड़ा में मोमबत्ती से अधिक मिट्टी के दीये की डिमांड

Next Post

उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास-बग्वाल पर होगा राजकीय अवकाश, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एलान

ताजा खबरें

  • उत्तराखण्डः अल्मोड़ा पुलिस का सख्त एक्शन! तीन अपराधियों पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
  • अल्मोड़ाः जिला बार एसो. का शपथ ग्रहण समारोह कल
  • उत्तराखण्डः यातायात नियम तोड़ने वालों पर अल्मोड़ा पुलिस की पैनी नजर! तीन बाइक चालको पढ़ाया पाठ
  • अल्मोड़ाः मां नंदा-सुनंदा के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु! सांसद टम्टा ने किया शुभारंभ, लोक गायिका खुशी जोशी के भजनों पर थिरके लोग
  • अल्मोड़ाः स्कूली छात्रा को जेसीबी ने रौंदा! अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • धर्म-कर्म
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल
  • विदेश
  • व्यंग
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हादसा

सम्पर्क सूत्र

मनोज कुमार

संपादक

पता : च्याली पोस्ट छानागोलू द्वाराहाट अल्मोड़ा 263645
दूरभाष : +91-9027316898
ई मेल : editoralmoratoday@gmail.com
वेबसाइट : www.almoratoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 almoratoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म-कर्म
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यंग

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In