रानीखेत। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी की जयंती आज रानीखेत में विधायक आवास में सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान इंदिरा गांधी के जीवन में प्रकाश डालते हुए विधायक करन माहरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देशहित में कई ऐतिहासिक कार्य किए। जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। कहा कि आयरन लेडी ने देश को विश्व के मानचित्र पर अलग पहचान दिलाई। कहा कि इंदिरा गांधी ने सस्ते गल्ले की दुकानें खोलकर जरूरतमंदों की मदद का बीड़ा उठाया, ताकि सभी के घर में चूल्हे जल सके। वहीं विधायक माहरा ने कहा कि आज मोदी सरकार कांग्रेस द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर पलीता लगाने का काम कर रही है। कहा कि कांग्रेस शासन ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया, लेकिन मोदी सरकार देश को तोड़ने का काम कर रही है। कहा कि जनता अब भाजपा सरकार की असलीयत को जान चुकी है। वहीं इस मौके पर कांग्रेस नेता स्व. सुंदर लाल गोयल की पुण्यतिथि भी मनाई गयी। इससे पूर्व स्व. इंदिरा गांधी व स्व. गोयल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर विधायक माहरा ने स्व. गोयल की धर्मपत्नी को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव ने किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश आर्या, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, सरोज गोयल, अमित गोयल, विश्व विजय सिंह माहरा, वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर गर्ग, राजेन्द्र बिष्ट, बलवंत रावत, हेमंत मेहरा, प्रमोद पाल, वसीम कुरैशी, रघुदत्त शर्मा, हरिओम, कुलदीप कुमार, सोनू आर्या, दीप उपाध्याय, संदीप बंसल, विजय तिवारी प्रदीप मेहरा, नावेद, अमन शेख़, सोनू सिदिकी आदि लोग उपस्थित रहे।