अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के ग्राम स्यूनराकोट से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक स्यूनराकोट निवासी दरबान सिंह पुत्र अमर सिंह का शव गांव से सटे जंगल में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सोमेश्वर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय नेगी ने जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इधर घटना के बाद मृतक के परिवार और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक दरबान सिंह के परिवार में दो बेटे तथा एक बेटी है। उनका एक बेटा दिल्ली में सर्विस करता है जबकि दूसरा बेटा घर में दुकानदारी करता है।