अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद पर जीत मिलने के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शहर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। एबीवीपी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह नेगी को एनएसयूआई के पंकज कार्की से भारी वोटों के अंतर से करारी हार मिली। आज देर शाम जारी हुए छात्रसंघ के नतीजों में एबीवीपी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह नेगी को 786 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी एनएसयूआई से अध्यक्ष प्रत्याशी पंकज सिंह कार्की को 2063 मत हासिल हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पंकज फर्त्याल निर्विरोध निर्वाचित हुए। छात्रा उपाध्यक्ष में रूचि, सचिव गौरव भंडारी, कोषाध्यक्ष अमित फर्त्याल और देवाशीष धानिक विवि प्रतिनिधि चुने गए। इस दौरान एनएसयूआई के पंकज सिंह कार्की को 2063 और एबीवीपी के कृष्ण कुमार सिंह नेगी को 786 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर पंकज फर्त्याल निर्विरोध निर्वाचित हुए। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर रूचि कुटौला को 1667 व दिव्या जोशी को 1176 वोट मिले। सचिव पद पर गौरव भंडारी को 1740 और नितिन खोलिया को 1127 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अमित फर्त्याल को 1124, भगवत प्रसाद आर्या को 570 व वैभव सिंह नेगी को 1009 और सविता दानू को 69 मत मिले। विवि प्रतिनिधि पद पर देवाशीष धानिक 1470 और आकाश जनपांगी को 1126 मत प्राप्त हुए। जबकि संयुक्त सचिव पद पर करिश्मा को 802 व करिश्मा तिवारी को 1918 मत मिले। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर भारतेन्दु पंत और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर रोहित बेलवाल, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश, दृश्य कला संकाय प्रतिनिधि दिव्यांशु जोशी निर्विरोध चुने गए।