सोमेश्वर। थाना सोमेश्वर के उपनिरीक्षक धरम सिंह पापड़ा ने ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक कर यातायात नियमों, कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ग्राम चौकीदारों से नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा छेड़े गए अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर पैनी नजर रखें और इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने सभी ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने ग्राम क्षेत्र में घटित होने वाली छोटी-बड़ी घटना या विवाद की सूचना तत्काल थाने में देने, शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में थाना पुलिस का सहयोग करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस एप व महिला सुरक्षा कवच गौरा शक्ति के बारे में जानकारी देकर अपने गांव व आसपास के लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।