अल्मोड़ा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य के अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष आर्य ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओ ंसे समाज के लोगों के बीच पहुचंकर उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी और लाभ देने का आहवान किया। कहा कि सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रण लेना होगा तभी सरकार की नीतियां और रीतियां जनता तक पहुंचेंगी। इससे पहले नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने समीर के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी जताते हुए संगठन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नरेंद्र आगरी, दर्शन रावत, धर्मवीर आर्य, पूनम पालीवाल, आशीष कुमार, रमेश लाल, मुकुल कुमार, वीरेंद्र आर्य, राजेंद्र प्रसाद, दीशांत पवार, अर्जुन बिष्ट, सलमान अंसारी, पीयूष कुमार, राहुल आर्य, संदीप सैनी, रवि कुमार, शिवा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।